Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कैबिनेटः कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहन के लिए 8500 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन श्रेणियों में वित्तीय सहायता देने से जुड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई, जिन पर 8500 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।

24 Jan 2024

कैबिनेटः कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहन के लिए 8500 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने से जुड़ी योजना को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन श्रेणियों में वित्तीय सहायता देने से जुड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई, जिन पर 8500 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार पहली श्रेणी में सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों के लिए 4,050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 3 परियोजनाओं तक 1,350 करोड़ रुपये या पूंजीगत व्यय का 15 प्रतिशत जो भी कम हो, का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।

दूसरी श्रेणी में निजी क्षेत्र के साथ-साथ सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों के लिए 3,850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें प्रत्येक परियोजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपये या पूंजीगत व्यय का 15 प्रतिशत, जो भी कम हो, का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया गया है। टैरिफ-आधारित बोली प्रक्रिया पर कम से कम एक परियोजना के लिए बोली लगाई जाएगी और इसके मानदंड नीति आयोग के परामर्श से तैयार किए जाएंगे।

तीसरी श्रेणी में प्रदर्शन परियोजनाओं (स्वदेशी प्रौद्योगिकी), छोटे पैमाने के उत्पाद-आधारित गैसीकरण संयंत्रों के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। न्यूनतम पूंजीगत व्यय 100 करोड़ रुपये और 1500 एनएम3/घंटा सिन गैस का न्यूनतम उत्पादन वाली चयनित इकाई को इसके तहत 100 करोड़ रुपये या पूंजीगत व्यय का 15 प्रतिशत, जो भी कम हो, का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा।

दूसरी और तीसरी श्रेणी के तहत संस्थाओं का चयन प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयनित इकाई को अनुदान का भुगतान दो समान किश्तों में किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News